भाजपा महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा

हिसार, 27 फरवरी : भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता रेड्डू ने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी एवं जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ से विचार-विमर्श के बाद घोषित कार्यकारिणी में चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, छह सचिव, एक कोषाध्यक्ष सहित 15 पदाधिकारी बनाई गई हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ. राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि कार्यकारिणी में मीना शर्मा, निर्मला देवी, सीमा शर्मा व सुमन यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सीमा चांवरिया व उषा सिंह को महामंत्री, मुकेश देवी, नीलम फूलकुमारी, सुमन सैनी, कमलेश व आशा चुघ को सचिव बनाया गया है। विद्या देवी को कोषाध्यक्ष, किरण सैन को आईटी प्रमुख व मोनिका को सोशल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्त् िपर जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरते हुए पार्टी की नीतियों के अनुसार काम करते हुए केन्द्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.