सुरेंद्र सिंह सैनी भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने

सुरेंद्र सिंह सैनी भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने

हिसार, 27 फरवरी : भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा के ओबीसी मोर्चा ने हिसार निवासी व वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह सैनी को ओबीसी मोर्चा की हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। भाजपा हरियाणा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री कर्ण देव कंबोज ने सुरेंद्र सिंह सैनी की नियुक्ति करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है। मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोल्डी सैनी ने सुरेंद्र सिंह सैनी का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। सुरेंद्र सिंह सैनी ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा व मेहनत से निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.