शहीद भगत सिंह संगठन समिति, हांसी ने मनाई शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 118वीं जयन्ती 

शहीद भगत सिंह संगठन समिति, हांसी ने मनाई शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 118वीं जयन्ती 

हांसी, 27 फरवरी : शहीद भगत सिंह संगठन समिति हांसी के प्रधान सरदार कृष्ण सिंह इलावादी की अध्यक्षता में बजरंग आश्रम हांसी में अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की 118वीं जयन्ती किशोरी नागपाल की अगुवाई में सभी पदाधिकारियों की देख रेख में मनाई गई। इस मौके पर अनुराग पत्रकार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की तथा ज्योत प्रज्जवलित पत्रकार केशव धमीजा ने की। प्रधान सरदार इलावादी व किशोरी नागपाल ने कहा कि आज के दिन 27 फरवरी, 1931 को चन्द्रशेखर आजाद ने अपने आपको स्वयं गोली मारकर देश को अंग्रेजी हकूमत से आजाद कराने के लिए कुर्बानी दी। चन्द्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं आजाद हुआ हूं और हमेशा आजाद ही रहूंगा और आजाद ही मरूंगा। इस अवसर पर कंवल शास्त्री, गुलशन अरोड़ा, रामनारायण तंवर, हमेश खुराना, रामस्वरूप खट्टर, युवा प्रधान जस्सी मक्कड़, उप-प्रधान चन्दन अरोडा, डॉ नन्द किशोर अरोड़ा, जगन्नाथ खट्टर, रामधन ठकराल, रामप्रकाश, जगन्नाथ चौड़ा, पवन इलावादी, दयानन्द नागपाल, अनुराग पत्रकार, केशव धमीजा, कर्ण सिंह राठौड, कर्मवीर पु_ी, अशोक इलावादी, हरीश इलावादी, प्रेम गुलाटी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.