जीवांश ने स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का गौरव बढ़ाया

हिसार, 1 मार्च : सेंट फ्रांसिस जेवियर स्कूल, तलवंडी राणा के कक्षा दूसरी के छात्र जीवांश गिरधर ने 8 नवंबर 2023 को सिल्वर जोन फाउंडेशन नई दिल्ली, भारत द्वारा आयोजित अंग्रेजी भाषा के अंतरराष्ट्रीय सिल्वर जोन ओलंपियाड 2023-24 में भाग लिया और हाल में आये परिणाम में प्रथम स्थान हासिल किया। उसने 100 अंक प्राप्त करके राज्य में पहला रैंक, जोनल में पहला और ओलंपियाड में चौथा रैंक हासिल किया। उसे स्वर्ण पदक, विशेष उपलब्धि प्रमाण पत्र और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा तीसरी की नेहा, कक्षा चौथी की साक्षी, कक्षा सातवीं का नमन नेगी, कक्षा आठवीं के साहिल कपूर और नोवीं के शब्द ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इन्होंने भारत और विदेशों से अपने समकक्षों के साथ प्रति स्पर्धा करते हुए ओलंपियाड में अपना स्थान बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.