हिसार, 4 मार्च : स्थानीय सेक्टर 16 और 13 को जोडऩे वाली मुख्य सड़क की हालत काफी समय से खस्ता है। जिस कारण स्थानीय नागरिक बेहद परेशान है। स्थानीय लोगों ने बार-बार जिला प्रशासन का ध्यान इस और दिलाया है। पर इस सड़क की सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्थानीय निवासी संजीव पिना, प्रितपाल सिंह, शिशुपाल, जीपी सैनी अन्य बताया कि सेक्टर-13 की तरफ से 16 को आने वाले सभी वाहन इसी सड़क से गुजरते हैं। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है और लोगों के वाहनों को भी काफी नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि इलेक्शन के टाइम सभी नेता यहां आते हैं। सड़क ठीक करने का वादा करते हैं वोट लेते हैं। जीत जाते हैं और चले जाते हैं। फिर दोबारा इस एरिया में कभी दिखाई नहीं देते। स्थानीय निवासियों ने भारी रोष प्रकट करते हुए कहा कि इस बार इलेक्शन में जो भी नेता वोट मांगने आएगा। उससे पहले सवाल जवाब किया जाएगा। फिर उसका काम देखा जाएगा। और उसके बाद वोट देने की बारे में सोचा जाएगा। स्थानीय निवासियों ने जल्दी इस सड़क की मरम्मत करने की मांग।
Leave a Reply