हिसार, 4 मार्च : राजगुरू मार्किट में दुकानदार और सैनी ट्रस्ट के बीच विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। श्रीमती संतोष सैनी और दीपिका ने प्रार्थना पत्र लिख कर पुलिस अधीक्षक को दिया है कि दुकान का ताला तोड़ कर सामान चुराने के आरोप को डकैती का मामला दर्ज किया जाए। विदित हुआ है कि सैनी ट्रस्ट की आज बैठक होगी जिसमें विवाद सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। उधर सैनी समाज के प्रमुख लोगों सर्वश्री अनिल सैनी व शिव सैनी ने ट्रस्ट के प्रधान ओमप्रकाश राड़ा को आग्रह किया है कि विधवा बहू के नाम यह दुकान बिना शुल्क के करवा दी जाए। ताला तोडऩा बिल्कुल उचित नहीं था। सैनी ट्रस्ट के प्रधान श्री ओम प्रकाश राड़ा ने फोन नहीं उठाया, जिस कारण उनकी बात नहीं रखी जा सकी।
राजगुरु मार्किट सैनी ट्रस्ट व दुकान के विवाद में नया मोड़

Leave a Reply