हिसार, 5 मार्च : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला हिसार इकाई की महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष दीनदयाल गोरखपुरिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में विचार विमर्श किया गया कि अग्रोहा शक्ति पीठ (अग्र विभूती स्मारक) में कुलदेवी आद्धय महालक्ष्मी एवं अष्ट महालक्ष्मी जी का जो मंदिर निर्माणाधीन है उस हेतु प्रदेश भर में रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है इसके लिए व्यापक तैयारियां की जाए व दायित्व सौंपा जाए। ऐतिहासिक अग्रोहा टीले की खुदाई करवाये जाने को लेकर प्रदेश सरकार व भारतीय पुरातत्व विभाग के बीच नई दिल्ली में एमओ आई साइन किया गया है। इसके लिए बैठक में उपस्थित संस्था के सभी सदस्यों ने प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विधान सभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का आभार व्यक्त किया है। अग्रोहा मेडिकल कॉलिज में महाराजा अग्रसैन चेयर स्थापित करने व हिसार हवाई अड्डे पर महाराज अग्रसैन की प्रतिमा स्थापित किये जाने का भी जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नरेश सिंगल, बृज भूषण जैन, सुरेश गोयल धूप वाला, राज कुमार जैन, विनोद कांसल, अशोक गर्ग, सीता राम मंगल, राम अवतार ठेकेदार, वेद प्रकाश जैन, मोहित गोयल, टीनू बालकिया, बलवन्त मोदी, मोहित सिंगल, अनिल बंसल, ईश्वर गोयल, प्रकाश अग्रवाल, अनिता जैन आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply