आईडी डीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल में स्वामी दयानन्द का 200वाँ जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

हिसार, 5 मार्च : सेक्टर 14 स्थित आईडी डीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल हिसार में युग प्रवर्तक स्वामी दयानन्द का 200वाँ जन्मोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन, यज्ञ व मंत्रों के साथ किया गया। विद्यालय प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी गेरा, प्राथमिक कक्षा के नन्हे- मुन्ने बच्चों व अध्यापकों ने हवन यज्ञ में आहुतियाँ डालकर विश्व में सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों ने स्वामी जी के जीवन तथा उनके मूल्यों पर आधारित लघु नाटिका के माध्यम से स्वामी जी के जीवन मूल्यों को वर्तमान के धरातल पर जीवंत किया तथा भजन व कविता प्रस्तुत कर वातावरण को वेदमय बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय में शोभा यात्रा भी निकाली गई। डी.ए.वी.एच.आर जॉन-ई की क्षेत्रीय निदेशिका श्रीमती सुनीता बहल ने स्वामी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा विद्यार्थियों से सामाजिक चुनौतियों से निपटने में सक्षम तथा स्वस्थ जीवन मूल्यों के प्रति आग्रही बनने का आह्वान किया तथा स्वामी जी के जीवन के प्रेरक प्रसंगों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में धारण करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी गेरा ने कहा कि डी.ए.वी. शिक्षण संस्थान का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों में भावनात्मक व राष्ट्रीय एकता तथा आस्था- युक्त आधुनिक जीवन मूल्यों का विकास करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.