भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 64 रनों से जीता 5वां टेस्ट

नई दिल्ली, 9 मार्च : धर्मशाला में खेला गया भारत और इंग्लैडं के बीच पांचवां मैच आखिरकार भारतीय टीम ने जीत लिया है। इस मैच में भारत ने मेहमान टीम को 64 रनों से हराया है। इसी के साथ इस सीरीज पर भारत ने 4-1 से कब्जा जमाया है। यहां तक कि टीम इंडिया पहला मैच इस सीरीज का हारी थी, लेकिन सीरीज के बाकी चारों मुकाबले जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया। इंग्लैंड की टीम भारत में बैजबॉल पर टेस्ट सीरीज जीते के इरादे से आई थी, लेकिन पहले मैच को जीतने के बाद भी इंग्लिश टीम वापसी नहीं कर सकी है। वहीं इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.