चंडीगढ़, 9 मार्च : हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने सभी उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लोकसभा- 2024 के आम चुनावों को देखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में यथाशीघ्र सेक्टरल ऑफिसर / सुपरवाइजर पद नामित कर दें। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी किये गए भारत के चुनाव आयोग के इलेक्शन प्लानर के अनुरूप अपने-अपने जिलों का डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन प्लानर तैयार करें। सभी जिला चुनाव अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जितने भी फॉर्म-6, 7 और 8 लंबित हैं उनका निपटान शीघ्र अति शीघ्र करें। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा फिल्म अभिनेता राजकुमार राव को चुनाव का आइकॉन बनाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस बार लोकसभा चुनाव में कम से कम 75 प्रतिशत मतदान हो।
Leave a Reply