विधायक विनोद भयाना ने 7.50 करोड़ लागत की विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

ढाणी कुतुबपुर सड़क निर्माण तथा थुराना गांव की फिरनी को पक्का करने का कार्य हुआ शुरू

हांसी, 9 मार्च : विधायक विनोद भयाना ने गत दिवस 7 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार होने वाली विकास परियोजनाओं की निर्माण कार्य का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। श्री विनोद भयाना ने थुराना गांव की कच्ची फिरनी को पक्का करने के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के बाद ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि फिरनी का निर्माण कार्य निर्धारित समय अवधि में पूरा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गांव के विकास को लेकर कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जा रही है, लोगों की मांग के अनुरूप गांव में हर विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है । मुख्यमंत्री खेत खलियान योजना के तहत गांव के 15 कच्चे रास्तों को पक्का करने के लिए 2 करोड़ 22 लाख रुपए की राशि मंजूर हो चुकी है। जल्द ही इन रास्तों को पक्का करने का काम शुरू करवाया जाएगा। इनके अलावा गांव में तीन किलोमीटर लंबाई के खेतों के रास्तों को भी पक्का करवाया जाएगा। इसके लिए भी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि गांव की धानक बस्ती वाली गली के निर्माण के लिए भी लगभग 8.80 लाख  रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। इस गली का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर थूराना गांव में फिलहाल लगभग 4 करोड रुपए  राशि के विकास कार्य करवाये जाएगे। इसके बाद विधायक विनोद भयाना ने ढाणी कुतुबपुर सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस विकास परियोजना पर 5 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि खर्च आएगी । 7.57 किलोमीटर लंबाई की इस सड़क की चौड़ाई फिलहाल 18 फीट है जो अब बढ़कर 23 फुट की जाएगी। नाबार्ड योजना के तहत बनने वाली इस सड़क का निर्माण भवन एवं सड़क विभाग द्वारा करवाया जाएगा। इस अवसर पर भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अनिल नरवाल, एसडीओ सौरव चौहान, जेई सुरेंद्र सरदाना,  सरपंच अजय पवार, बक्शी ठकराल, संदीप गुर्जर, लव केस टुटेजा, दीपक शर्माज़ अमर सिंह, रोहतास, निहाल सिंह, जुगल किशोर शास्त्री, गोलू, रामपाल तथा मुकेश ठेकेदार सभी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

One attachment • Scanned by Gmail

Leave a Reply

Your email address will not be published.