कैबिनेट मंत्री ने कहा प्रस्ताव अति उत्तम, बच्चों में महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा मिलती है
हिसार, 9 मार्च : शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने स्थानीय कैनाल रेस्ट हाउस में जनसमस्याएं सुनी और मौके पर ही उनका निदान किया। इसी दौरान महाराणा प्रताप फाउंडेशन का एक प्रतिनिधि मंडल संस्था के अध्यक्ष जय सिंह पंवार के नेतृत्व में निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें मांग रखी गई है कि वीर महाराणा प्रताप और दानवीर सेठ भामाशाह हमारे राष्ट्र के गौरव है। देश का बच्चा -बच्चा प्रताप के शौर्य व अपना पूरा कोष अपनी मातृभूमि के लिए समर्पित करने वाले सेठ भामा शाह के नाम से परिचित है। नगर में कहीं उपयुक्त चौराहों पर महाराणा प्रताप औऱ भामाशाह की मूर्तियां स्थापित की जाएं। निकाय मंत्री ने संस्था के सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि संस्था का प्रस्ताव अति उत्तम है। बच्चों में महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा मिलती है, उनमें देश भक्ति के संस्कार उत्पन्न होते है। मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूप वाला ने बताया कि वहीं हरियाणा प्रदेश वैश्य सम्मेलन का एक शिष्ठ मंडल जिला अध्यक्ष संजय डालमिया की अध्यक्षता में एक प्रशस्ति पत्र सौंप कर अग्रोहा में राष्ट्रीय विरासत अग्रोहा टीले की पुरातत्व खुदाई व महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलिजे में महाराजा अग्रसेन के नाम से चेयर की स्थापना करने का निर्णय लेने के लिए निकाय मंत्री का धन्यवाद किया। इस अवसर पर संस्था के महामंत्री विरेन्द्र गुप्ता व संस्था के कोषाध्यक्ष नरेन्दर गोयल भी उपस्थित रहे।
Leave a Reply