हिसार, 9 मार्च (देवेन्द्र उप्पल): मॉडल टाउन हिसार में आज नव- स्थापित सहकार भवन का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्री डी एन ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष सहकार भारती, मुख्य अतिथि थे और धनंजय सिंह विशिष्ठ अतिथि के रूप में पधारे। हरको बैंक के अध्यक्ष हुकम सिंह भाटी ने समारोह की अध्यक्षता की। समारोह के संयोजक पियूष मेहता, प्रदेश सहसंयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ भाजपा और सहसंयोजक विकास बिश्नोई, मनप्रीत सिरस्व, राजेंद्र गोदारा, सुशील भटोल, राजेंद्र सपरा, सुधीर पानू, सुरेंद्र मेहता व संजय सेहरा थे। भाजपा की जिलाध्यक्ष आशा खेदड़ ने अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद किया और कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की इच्छा अनुसार सहकारिता आंदोलन भारत को अगले दशक में विकसित देश बना देगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, नेशनल लैबर फेडरेशन के प्रबंध निदेशक विनय चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, नगरपालिका बरवाला के चेयरमैन रमेश सरदाना व निवर्तमान मेयर गौतम सरदाना इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Leave a Reply