धरातल पर काम करने वाले को ही चुने : दिलबाग हुड्डा

हिसार, 9 मार्च : किसान नेता दिलबाग हुड्डा लूदास ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा कि जो व्यक्ति धरातल पर कार्य कर रहा है, आम जनमानस की समस्याओं को प्रशासन से अवगत कराकर उनका निवारण करवाने में सक्षम है ऐसे व्यक्ति को जनप्रतिनिधि बनाकर संसद में और विधानसभा में भेजना चाहिए। उन्होंने बताया कि गत दिवस पाठकपक्ष में छपी खबर के अनुसार एक युवा नेता की कही बात को स्वागत योग्य बताया, जिसमें उन्होंने किसान, मजदूर, कर्मचारियों की समस्याओं को उठाने वाले पीडि़त और शोषित लोग जिनके साथ एन्याय हो रहा हो उनको न्याय दिलाने धरातल पर हर वर्ग के व्यक्ति के साथ, अफसरों के साथ जा जाकर काम करवाने की हिम्मत रखने और समाज में लड़ाई-झगड़े सुलझाने व भाईचारा कायम रखने का काम जारी रखने वाले लोगों को प्रतिनिधि बना कर आगे चेहरा बनाए जाने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.