महाशिवरात्रि पर श्री सनातन धर्म हनुमान मंदिर में हुई भगवान शिव की पूजा अर्चना

हिसार, 9 मार्च : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर श्री सनातन धर्म हनुमान मन्दिर नागोरी गेट  में देवों के देव भूतनाथ महादेव व शिव परिवार की पूजा, अर्चना मन्दिर शिवालय में प्रात: 4 बजे मन्दिर ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा की गई। तत्पश्चात दिनभर नगर वासियों व शिव भक्तों की भगवान शिव की पूजा व अर्चना के लिए भीड़ लगी रही। इस अवसर पर मन्दिर ट्रस्ट द्वारा शिव भक्तों के लिए बिल्व पत्र आदि की नि:शुल्क व्यवस्था की गई थी। महाशिवरात्रि के अवसर पर रात्रि ग्रह में भी महादेव व शिव परिवार की पूजा अर्चना व रूद्राभिषेक मन्दिर ट्रस्ट के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा डॉ. ललिता राजवंशी के मार्ग दर्शन में नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों व ट्रस्ट के सदस्यों ने विधिवत रूप से जय बाबा भोले नाथ के जयकारों व हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ सम्पन्न किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.