संस्कृत फिर बनेगी सर्वजन की भाषा : प्रमोद

गुरुकुल आर्यनगर संस्कृत विद्यापीठ में संस्कृत भारती के जनपद सम्मेलन का आयोजन

हिसार, 9 मार्च : संस्कृत भारती के प्रान्त मंत्री प्रमोद शास्त्री ने कहा है कि संस्कृत सर्वजन भाषा बने, इसके लिए संस्कृत भारती लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के दस हज़ार से अधिक लोगों को संस्कृत भारती द्वारा संस्कृत संभाषण में दक्ष किया जा चुका है। वे संस्कृत भारती हरियाणा द्वारा शनिवार को गुरुकुल आर्य नगर में आयोजित जनपद सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता गुरुकुल के आचार्य रामस्वरूप जी ने की। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के विभाग संघ चालक पवन जिंदल तथा सारस्वत अतिथि के रूप में विभाग प्रचारक पुरुषोत्तम जी उपस्थित रहे।  प्रान्त मंत्री प्रमोद शास्त्री ने बताया कि संस्कृत भारती द्वारा संपूर्ण प्रदेश में इस तरह के सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहे हैं। संस्कृत के व्यापक प्रचार और प्रसार के तहत  संस्कृत भारती इस तरह के कार्यक्रमों का लगातार आयोजन करती रहती है। संस्कृत देवभाषा है, संस्कृत सर्वजन भाषा बने इसके लिए संस्कृत भारती साल में दो बार वर्ग का आयोजन करती है। हम सब के प्रयास से संस्कृत भाषा फिर से सर्वजन भाषा बनेगी। दस हज़ार से अधिक को हम संस्कृत संभाषण में दक्ष बना चुके हैं। प्रदेश के स्कूलों में त्रिभाषा सूत्र को लागू करवाने के लिए प्रयासरत है। दयानंद ब्राह्म महाविद्यालय के आचार्य प्रमोद योगार्थी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष, डॉ सुरेश कुमार, विभाग संयोजक डॉ शैलेन्द्र, आदि ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया। मंच संचालन राजकुमार शास्त्री ने किया। सम्मेलनका शुभारंभ सुबह वेद मंत्रों के उच्चारण के  साथ हुआ। इस अवसर पर  गुरुकुल के ब्रह्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रकार के योगासन के साथ मलखम्भ का प्रदर्शन किया गया। संस्कृत भारती हरियाणा द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी तथा भारतीय ज्ञान परम्परा एवं बाल उपयोगी साहित्य प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेश शास्त्री गुरुकुल आर्यनगर, डॉ. सत्यकाम, देवदत्त प्राचार्य, बहन सुनीता के साथ संस्कृत भारती के साहित्य प्रमुख राजकुमार, नितेश कुमार, प्रचार प्रमुख सुशील शास्त्री, डॉ मुकेश कुमार, डॉ, सुमित्रा, दलीप सिंह मिरका, सत्यपाल शर्मा, रामकुमार, डॉ कर्मवीर, सुनील कुमार, दुष्यंत, कपिश, कृष्ण कुमार, सतीश कुमार, गणेश चंद्र, डॉ. रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.