भाविप शाखा हांसी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया निशुल्क अनीमिया जांच कैम्प का आयोजन

हांसी, 9 मार्च : भारत विकास परिषद शाखा हांसी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निशुल्क अनीमिया जांच कैम्प का आयोजन सैनी धर्मशाला मंडी सैन्यान में किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका निशा आहुजा ने बताया कि उन्हें हरी पत्तेदार सब्जियां, मूंगफली, गुड़ व चने का सेवन और हल्का व्यायाम करना चाहिए और इस दौरान 40 महिलाओं के खून की जांच की गई। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष कश्मीरी लाल मनचन्दा, श्रीचन्द आहुजा, राम अवतार सिंह, महिला प्रमुख उर्मिला वत्स, रेणु खुराना, चंचल कौशिक, सतबीर कौशिक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.