हिसार, 10 मार्च : स्थानीय पीएलए कॉम्प्लेक्स में आज किसना ज्वैलर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ निशुल्क नेत्र परीक्षण का कैंप भी लगाया गया। इस आयोजन में रोटरी कल्ब ने भी विशेष योगदान दिया। रक्तदान अभियान एवं नेत्र जाँच शिविर के मौके पर अपने विचार रखते हुए, श्री घनश्याम ढोलकिया ने कहा कि पिछले साल उद्घाटन के शुभ अवसर पर किये वादे को पूरा करने हेतु मुझे अत्यंत गौरव महसूस हो रहा है। हिसार एवं हरियाणा के लोगों ने किसना डायमंड ज्वैलरी को अपनी खुशियों में शामिल करके हमें समाज हित कार्य करने के लिए उत्साहित किया है। हमने सोचा था की हम उन सभी ग्राहकों के सम्मान हेतु क्या करे जिससे पहनने वाले, बेचने वाले सभी को गर्व महसूस हो। आज उन सभी के नाम से एक- एक पौधा लगाकर एवं नोबल कॉज में ब्लड डोनेशन, नेत्र जाँच शिविर एवं ओर्फनेज होम में खाना खिलाकर हिसार को हरित बनाने के साथ समाज के उत्थान हेतु सहयोग करने का अवसर प्राप्त हुआ एवं हम उत्साहित हैं अपने आस-पास के लोगों के जीवन में बदलाव लाना जारी रखें। किसना ज्वैलर्स के स्वामी अंशुमन ने बताया कि रोटरी क्लब के सदस्य आशीष गोयल, पंकज बुड़ाकिया व रामअवतार का भी विशेष योगदान रहा।
Leave a Reply