अवैध शराब कारोबारियों पर भारी पडी हरियाणा स्टेट एनफोर्समेंट ब्यूरो हिसार की टीम

हिसार, 10 मार्च : पुलिस थाना हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के एस.एच.ओ. दीपक सिंगला ने बताया कि ब्यूरो के एडीजीपी डॉ.ए.एस. चावला के मार्गदर्शन और एसपी विजय जाखड़  व एसपी ताहिर हुसैन के दिशा निर्देशानुसार अवैध शराब तस्करी के संबंध में जिले में स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना की टीमों ने हिसार जिले के चप्पे-2 में अवैध शराब बिक्री व नाजायज शराब व लाहन के संबंध में चैकिंग अभियान चलाया। सूचना के आधार पर गांव झिरी में आरोपी बक्सीस सिंह वासी गांव झिरी जिला हिसार से 22.5 लीटर नाजायज शराब देशी हथकड बरामद हुई और दौराने चैकिंग आरोपी सुनील उर्फ शीलू वासी गांव बीड बबरान से 15 बोतल देशी शराब मार्का माल्टा मस्ती बरामद की गई दोनो आरोपियों के खिलाफ अभियोग अंकित करके नियम अनुसार कार्यवाही अमल में लाई गई। एसएचओ दीपक सिंगला ने बताया कि अवैध शराब तस्करी करने वालो को किसी भी सूरत में बक्शा नही जायेगा। भविष्य में भी अवैध शराब व नाजायज शराब का कारोबार करने वालों पर लगाम लगाई जाएगी। एडीजीपी साहब के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब व नाजायज शराब का कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.