हिसार, 11 मार्च : दयानन्द महाविद्यालय, हिसार के राजनीतिक विज्ञान व लोक प्रशासन विभाग ने नेहरू युवा केंद्र, हिसार के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस युवा संसद में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। युवा संसद का विषय था एनईपी-2020, जिस पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांसदों का रूप लेकर बहस की। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा अध्यक्ष व पक्ष, विपक्ष का रोल निभाते हुए एनईपी-2020 के विषय में विस्तारपूर्वक बहस करते हुए संसद का प्रतिरूप दिखाया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. गौतम सरदाना ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए युवा संसद का महत्व बताया व छात्रों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के मुख्यवक्ता डॉ. नरेन्द्र यादव ने ‘मिलेट्सÓ पर संबोधित करते हुए युवा संसद के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। कार्यक्रम की अन्य मुख्यवक्ता व राजनीतिक विज्ञान व लोकप्रशासन की विभागाध्यक्षा ने नारी सशक्तिकरण के विषय में सभी को जागरूक किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने सभी युवा सांसदों को देश के भावी भविष्य के सांसद के रूप में संबोधित करते हुए उन्हें देश का भविष्य बताया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों का धन्यवाद किया गया। महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अरूणा कद ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों तथा गैर-शिक्षक कर्मचारियों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में डॉ. रेनू राठी, डॉ. सुरूचि शर्मा, डॉ. रमेश कुमार, प्रो. प्रियंका बोस, प्रो. मंदीप सिंह, डॉ. राजीव तुर्किया व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
डी.एन. कॉलेज में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Reply