अग्रोहा टीले का जीपीआर सर्वे शुरू

अग्रोहा टीले का जीपीआर सर्वे शुरू

बाहर आएंगे हजारों साल पहले दफन हुए राज, चौथी बार होगी खोदाई

हिसार, 11 मार्च : हिसार के अग्रोहा टीले की खोदाई से पहले जीपीआर सर्वे का काम सोमवार को शुरू हो गया। विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने किया। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अग्रोहा को पुरातात्विक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) और हरियाणा पुरातत्व एवं सग्रहालय विभाग के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। आईआईटी कानपुर से प्रोफेसर जावेद मलिक नेतृत्व में आई टीम सर्वे करेगी। खोदाई के बाद यहां पर राष्ट्रीय स्तर का संग्रहालय बनाया जाएगा। आने वाले समय में अग्रोहा पर्यटन की दृष्टि से ऐतिहासिक स्थल होगा। आने वाले समय में यहां पर्यटक स्वागत केन्द्र, साइट व्याख्यान केन्द्र व संग्रहालय (महाभारत पैनोरमा), तारामण्डल- ज्योतिषीय समय रेखा पर आधारित, ध्यान केन्द्र के साथ नॉलेज पार्क आदि का निर्माण भी किया जाएगा। इस मौके पर शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि अग्रोहा की नगरी को अग्रोदक नाम से 25 किलोमीटर घन क्षेत्रफल के दायरे में विकसित किया जाएगा। जिसमें 18 अलग अलग नगर बसाए जाएंगे। जिसके लिए प्रदेश सरकार ने अग्रोहा डेवलपमेंट बोर्ड का गठन किया है। ज्ञानचंद गुप्ता को इसका चेयरमैन बनाया गया है। यह बोर्ड अग्रोहा के विकास की पूरी योजना बनाएगा। हिसार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन की राजधानी अग्रोहा को अग्रसेन ग्लोबल सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.