हांसी, 12 मार्च : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पूर्व चेयरमैन पं सुमन शर्मा ने आज हांसी हल्का के गांव गगन खेड़ी, ढाणी केंदू ,कुंदनापुर, ढाणी पाल, धर्मपुरा, उमरा, चानोत सहित अनेक गांव में घर-घर कांग्रेस हर घर कांग्रेस अभियान के तहत जनसंपर्क अभियान चलाया। अपने जनसंपर्क अभियान में सुमन शर्मा ने कहा कि आज प्रदेश में चारों ओर जंगल राज है, कानून व्यवस्था का दिवाला निकला हुआ है, बेरोजगारी चरम पर है, व्यापारी मंदी की मार झेल रहे हैं, मजदूरों के पास मजदूरी नहीं है, छात्रों को दाखिले और नौकरियों के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के 10 वर्ष के कार्यकाल को आज हरियाणा का हर वर्ग याद कर रहा है और कांग्रेस पार्टी ही हर वर्ग की पार्टी है। सुमन शर्मा ने ग्राम वासियों को भाजपा शासन की कूनीतियों और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां के बारे में बताया और सभी से निवेदन किया कि हम सभी को जात-पात से ऊपर उठकर 2024 के आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाईचारे की सरकार बनानी है। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व पार्षद जयवीर सिहाग, रामनिवास कौशिक, दर्शन ठाकुर, दिलबाग मलिक, राजेश जाखड़, पवन कसाना, पार्षद नितेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे
कांग्रेस हर वर्ग की पार्टी : पं सुमन शर्मा

Leave a Reply