महिला कबड्डी खेल प्रतियोगिता में पहुंचे दिलबाग हुड्डा 

हिसार, 12 मार्च :  भिवानी रोहिल्ला गांव में विगत दिवस महिला कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें 42 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में पहले स्थान पर भिवानी रोहिल्ला, द्वितीय स्थान पाई व तृतीय स्थान कलिंगा की टीम रही। इनाम की राशि प्रथम को 41000, द्वितीय को 31000 व तृतीय को 11000 और बेस्ट रेडर कैचर को एक-एक साइकिल दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष दिलबाग हुड्डा लूदास पहुंचे। इस मौके पर बलजीत सिंह सरपंच, राजपाल रूहील, राकेश रूहील, सुरेंद्र गोस्वामी, संजय फौजी, मास्टर सतबीर गढ़वाल, मास्टर वीरेंद्र, अनिल रूहील, अमित, रामवीर ढांडा, रविंदर दहिया, राजपाल नंबरदार व रूहील खाप के प्रधान व भारी संख्या में व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.