जजपा की हिसार में नवसंकल्प रैली, दुष्यंत के आने पर लगे आया-आया सीएम आया के नारे लगाए
पूर्व डिप्टी सीएम बोले- भाजपा ने ऐसा विचार किया कि मेरे साथ खट्टर और विज की भी कुर्सी चली गई
हिसार,१३ मार्च : हरियाणा में जननायक जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन टूटने के बाद जजपा आज हिसार में नवसंकल्प रैली की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला रैली में मौजूद रहे। दुष्यंत के आने पर कार्यकर्ताओं ने आया-आया सीएम आया के नारे लगाए।
दुष्यंत चौटाला चौटाला ने कहा- अजय चौटाला जी का जन्मदिवस चेहरे पर मायूसी नहीं, खुशियां लाने का काम कर गया। हम कल के घटनाक्रम पर चर्चा कर रहे थे। हमें कहा कि दुष्यंत तुझे हटाना था। मैं कहूंगा गाय तो गई ही, खूंटा भी पाड़ ले गई। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नड्डा जी से मीटिंग में उन्हें रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे का ऑफर मिला। अजय चौटाला ने मुझे कहा कि भाजपा को जाकर कह दो पेंशन 5100 कर दो, हम एक भी सीट नहीं लेंगे। मैं रात एक बजे जाकर उन्हें कहकर आया। उन्होंने कहा कि विचार करके बताते हैं। विचार ऐसे हुए कि मेरे साथ खट्टर और विज जी की भी कुर्सी चली गई। मैं अजय सिंह चौटाला को विश्वास दिला सकता हूं कि हम 11 महीने पहले इसी हौसले के साथ चुनाव में गए थे। 15 प्रतिशत वोट चाबी को मिले थे। आज भी कह देता हूं कि आप हमारी यूं ही जिम्मेवारी लगाते रहो। पिछली बार 10 थे, इस बार 50 से ज्यादा सीट लेकर आएंगे।
उन्होंने कहा कि मेरे पास कई भाजपा के विधायक आते थे। वे कहते थे कि राज तो आप ही चला रहे हो। हरियाणा की जनता को जात-पात से उठाकर आगे ले जाने का काम किया। आज महिलाओं को पंचायती राज में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी दी। हमने उनकी जात नहीं पूछी। प्रमोशन में एससी वर्ग को हिस्सेदारी दी। आज गांव में डिजिटल लाइब्रेरी बन रही हैं। उसमें हर जाति का बच्चा जाकर पढ़ेगा। बच्चों के पेपर 50 किलोमीटर के अंदर करवाने का काम किया। एक-एक काम प्रयास कर पूरा किया।
बृजेंद्र सिंह पर तंज- जाने की मुझसे ज्यादा जल्दी थी
दुष्यंत चौटाला ने मंच से बृजेंद्र सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें जाने की मेरे से ज्यादा जल्दी थी। जो हुआ अच्छे के लिए हुआ, जो होगा वह अच्छा होगा।
दिग्विजय चौटाला बोले- सीएम की वैलिडिटी मोबाइल की तरह
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में नवनियुक्त सीएम की वैलिडिटी मोबाइल की तरह 6 महीने की है। ये दिल्ली का मुख्यमंत्री छह महीने रहेगा। ये हरियाणा की जनता इस बात की गवाही दे रही है कि 5 साल के लिए दुष्यंत चौटाला को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी सीएम रहते हुए किए भरपूर विकास कार्य- विधायक अनूप धानक
उकलाना से विधायक अनूप धानक ने कहा कि साढ़े चार साल गठबंधन सरकार में हमने काम किया। दुष्यंत चौटाला ने डिप्टी सीएम रहते हुए भरपूर विकास किया। इसमें चाहे हिसार में एयरपोर्ट बनाने का काम ही क्यों न हों। दोबारा हरियाणा प्रदेश की जनता दुष्यंत को मौका देगी। जो आपके काम अधूरे रहे हैं, वह पूरा करने का काम करेंगे।
जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा- विधायक रामकरण काला
रैली में संबोधन के दौरान विधायक रामकरण काला ने कहा कि जो जैसा करेगा, वैसा भरेगा। वर्करों के आज मेहनत करने का समय है। कहा कि आज किसी चीज से घबराने की जरूरत नहीं है। छह माह में वह फिर सरकार बनाएंगे और दुष्यंत चौटाला सीएम बनेंगे।
हम हिसार व भिवानी लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे थ
दुष्यंत चौटाला ने कहा- एक चीज कह सकता हूं, किसी के चेहरे पर शिकन नहीं है, सभी के चेहरे खुश हैं। पेंशन 5100 नहीं पहुंचा पाए, लेकिन 3 हजार तो पहुंचा दी। हम हिसार व भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव की तैयारी कर रहे थे। गठबंधन धर्म भी यही कहता है। जो भी अजय चौटाला कहेंगे, वही करेंगे। दुष्यंत ने कहा कि भाजपा हमारे सहयोग के साथ साढ़े 4 साल सरकार चला गई। आज भी चला रही है। आज निर्दलीय विधायकों के साथ बहुमत उनके साथ है। जो साढ़4 साल हमने सरकार चलाई, वह प्रदेश की तरक्की, किसान-कमेरा कैसे सशक्त हो, उसके लिए काम किया।

Leave a Reply