नायब सैनी के सीएम बनाने पर निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी के कार्यालय में लड्डू बांटकर मनाया जश्न
हिसार, 13 मार्च : नायब सिंह सैनी को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने से उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है। हिसार में नगर निगम निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी के कार्यालय में लड्डू बांटकर जश्र मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रवि सैनी और निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी ने कहा कि नायब सिंह सैनी को प्रदेश कानया मुख्यमंत्री बनाए जाने की खुशी को शब्दों में बयां नहीं की जा सकता। उन्होंने कहा है कि नायब सिंह सैनी पहले भी लोगों के दिलों पर राज करते रहे हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने सारे माहौल को देखते हुए उनको प्रदेश का सीएम बनाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि नायब सिंह सैनी बड़े मेहनती और ईमानदार रहे हैं और उनकी कार्यशैली हमेशा प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक समाज के लिए बेहतरीन रही है। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी के प्रदेश अध्यक्ष बनने ही हरियाणा के लोगों में अलग प्रकार की खुशी देखी जा रही थी। अब जब उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया है तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रवि सैनी ने कहा कि नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाकर पार्टी नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग का मान-सम्मान बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोटों की सुनामी आ जाएगी और भाजपा हरियाणा की सभी 10 की 10 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर मेयर गौतम सरदाना, टीनू जैन, प्रवीन केडिया, मा. जयप्रकाश, प्रीतम सैनी, सतीश सुरलिया, पिंकी शर्मा, मोहनलाल सैनी, शिव कुमार सैनी, प्रो. मनदीप मलिक, सुरेंद्र सैनी, मामन राम सैनी, रामनिवास सैनी बैंक वाले, सुभाष सैनी, रमेश सैनी, राजेंद्र सैनी, कृष्ण खटाणा, देवेंद्र सैनी, राधेश्याम वर्मा, विक्रम सैनी, छबीलदास, अमित सैनी, राहुल बगला, समीर सैनी, देवेंद्र सैनी हलवाई, पं. दुनीचंद, संजय गोयल, अशोक गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply