प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने जाहिर की लाखों वैलिड वोट कटने की आशंका

प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने जाहिर की लाखों वैलिड वोट कटने की आशंका

कहा-कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व तमाम वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चैक कर ले लिस्ट में नाम है या नहीं

हिसार, 13 मार्च : कांग्रेस पार्टी की एक आवश्यक बैठक कांग्रेस भवन में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर प्रदेश सीनियर प्रवक्ता बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रदेश में लाखों वोट कटे जाने की आशंका है। तमाम मतदाताओं, कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं से वोटर लिस्ट चैक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के मद्देनजर प्रत्येक विधानसभा में 3 से 4 हजार वोट काटे गए हैं। लोगों ने यह जानकारी दी है कि सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करके वोटर लिस्ट के साथ छेड़छाड़ की गई और जानबूझकर कांग्रेस समर्थित लोगों की वोट काटी गई। कई जगह वोटरों के वार्ड भी बदल दिए गए हैं। अगर यह जानकारी पूर्णतया या आंशिक तौर पर भी सही है तो इसे जनता के लोकतंत्रिक अधिकार पर सीधा हमला माना जाएगा। बजरंग गर्ग ने सभी पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं को इस मामले में सक्रिय हस्तक्षेप के लिए कहा हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी, अपने परिवार और अपने-अपने क्षेत्रों की पूरी वोटर लिस्ट चेक करें। चुनाव आयोग के जिला कार्यालय से वोटर लिस्ट लेकर उसमें शहर, गांव व वार्ड के मतदाताओं के नामों का मिलान करें। अगर किसी का वोट काटा गया हो तो उसके संबंध में तुरंत शिकायत दर्ज करवाएं और फिर से वोट जुड़वाने का काम करें। कांग्रेस के बूथ कार्यकर्ता अपने स्तर इसकी जिम्मेदारी लें ताकि किसी भी नागरिक से उसका वोट देने का संवैधानिक अधिकार ना छीन सके। देश में किसी भी वक्त आदर्श आचार संहिता का ऐलान हो सकता है। इसलिए यह कार्य उससे पहले जल्द से जल्द पूरा करवाएं। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व आईएएस चंद्र प्रकाश, वरिष्ठ नेता धर्मवीर गोयत, वरिष्ठ नेता छत्रपाल सोनी, प्रदेश प्रवक्ता कुलबीर सिंह सोहल, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट कमल शेरावत, महिला जिला अध्यक्ष ग्रामीण संतोष जून, महिला जिला अध्यक्ष शहरी स्नेहलता निंबल, युवा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सोरान, पूर्व चेयरमैन करण सिंह रानोलिया, पूर्व चेयरमैन सुखबीर सिंह डूडी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप बेनीवाल, वरिष्ठ नेता अमर गुप्ता, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज टांक माही, महिला नेत्री कृष्णा दुग्गल, पूर्व पार्षद सूबे सिंह आर्य, एडवोकेट योगेश सिहाग, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सुशील शर्मा, अजय जाखड़ गगनखेडी, किसान नेता दलजीत पंघाल, जेपी ज्याणी आदि कांग्रेस प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.