हिसार, 14 मार्च (इकबाल सिंह उप्पल): हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी सारी निजी संपत्ति प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दान करने की घोषणा कर दी है। यहां तक की अपने निजी घर को भी उन्होंने एक पुस्तकालय के लिए दान कर दिया है। विधायक और बड़े बिजनेसमैन गोपाल कांडा ने उन्हें एक निजी फार्म हाउस लेकर देने की इच्छा जाहिर की थी इस पेशकश को भी मनोहर लाल खट्टर ने ठुकरा दिया था। हरियाणा में किसी पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अपनी सारी संपत्ति दान करने का यह पहला मामला है। मुख्यमंत्री व विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद मनोहर लाल खट्टर करनाल से लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर लडऩे जा रहे हैं। सारी संपत्ति दान करने की वजह मनोहर लाल खट्टर अपने आप को भारतीय जनता पार्टी उसके संगठन के लिए समर्पित करने को बता रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस कदम की कुछ लोग जहां प्रशंसा कर रहे हैं वहीं कुछ लोग इसे चुनावी स्टंट भी बता रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी निजी संपत्ति दान की

Leave a Reply