किसान नेता शमशेर सिंह नंबरदार के नेतृत्व में हजारों किसान दिल्ली महापंचायत में पहुंचे

किसान नेता शमशेर सिंह नंबरदार के नेतृत्व में हजारों किसान दिल्ली महापंचायत में पहुंचे

हिसार, 14 मार्च : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज दिल्ली में हो रही किसान महापंचायत में भाग लेने के लिए जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार के नेतृत्व में हिसार से  हजारों किसान रेल गाडिय़ों, बसों व अन्य साधनों से दिल्ली पहुंचे। किसानों ने आज सभी प्रशासनिक बाधाओं को पार करते हुए एवं सरकार को ललकारते हुए दिल्ली पहुंचने का काम किया। किसानों का एक जत्था सतवीर धायल, अनिल बेंदा, कपूर सिंह बगला के नेतृत्व में दिल्ली के लिए रवाना हुआ जिसे जिला प्रधान शमशेर सिंह नंबरदार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा सत्यपाल कोड़ा, कर्मवीर पूनिया, चंदगी राम भैणी, सज्जन कालीरावण व तहसील सचिव रमेश मिरकां के नेतृत्व में वजीर सिंह लाडवा, राममेहर, ईश्वर सिंह ग्रेवाल, लक्ष्मण शाहपुर, किसान नेत्री कमला देवी, दिनेश सिवाच के नेतृत्व में अलग-अलग स्थानों से किसानों के जत्थे दिल्ली के लिए रवाना हुए। तहसील प्रधान सूबे सिंह बूरा ने बताया कि आज की दिल्ली महापंचायत में जो भी फैसला लिया जाएगा, किसान सभा उसे पूर्ण रुप से लागू करने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.