लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में चलाया जाएगा सघन अभियान : जिला निर्वाचन अधिकारी

लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में चलाया जाएगा सघन अभियान : जिला निर्वाचन अधिकारी

7 मतदान केंद्र पर महिलाएं, 7 पर दिव्यांगजन तथा 7 केंद्रों पर युवा करेंगे मतदान प्रक्रिया का संचालन

हिसार, 14 मार्च : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे मतदान प्रतिशत बढ़ाने की दिशा में सघन अभियान चलाएं। वीरवार को सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता किसी भी चुनाव के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। उपायुक्त ने गत लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत्ïता की समीक्षा करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र-52 हिसार में सबसे कम मतदान हुआ था, जोकि एक चिंता का विषय है, संबंधित अधिकारी इसके पीछे के कारणों तक जाएं। उन्होंने चुनाव कैलेंडर के अनुरूप मतदाता शिक्षा एवं जागरूकता अभियान के लिए स्थापित स्क्रीन पर शॉर्ट फिल्में चलाने, बस क्यू शैल्टर पर पोस्टर अभियान, नगर निगम के वाहनों पर ऑडियो संदेश चलाने, डीपीआर हरियाणा के स्ट्रक्चर के माध्यम से अभियान चलाने तथा नगर के विभिन्न संगठनों व समूहों की बैठकें करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि जिले में लगभग 1305 बीएलओ हैं, इन सबकी बैठक करके इन्हें भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा जाएगा। चुनाव में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु जिले में 7 ऐसे मतदान केंद्र होंगे, जहां केवल महिलाएं ही मतदान प्रक्रिया का संचालन करेंगी। इसी प्रकार से 7 केंद्रों पर दिव्यांगजन तथा 7 केंद्रों पर युवा मतदान प्रक्रिया का संचालन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.