हिसार, 15 मार्च : दयानंद महाविद्यालय हिसार में दो दिवसीय 70वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नवीन बुरा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल से आपसी भाईचारे के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। इसमें सभी को शिरकत करनी चाहिए। मुख्यअतिथि अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नवीन बुरा ने बताया कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लेना चाहिए ताकि उनका सही तरीके से बौद्धिक विकास हो सके छात्रों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर के ही मंजिल की तरफ बढऩा चाहिए तभी वह अपनी मंजिल को प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम की सचिव प्रोफेसर सुरजीत कौर ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में सो मीटर की दौड़ में लड़कों के वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के छात्र अजीत ने पहला, बीए तृतीय वर्ष के छात्र मोहित ने दूसरा और अजय कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों के वर्ग में बीए प्रथम वर्ष में निशा ने प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की साक्षी ने दूसरा और बीए प्रथम की छात्रा निशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की महिला वर्ग दौड़ में नीशु प्रथम साक्षी ने दूसरा और निशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया लड़कों में अजय ने दूसरा और मोहित ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जंप प्रतियोगिता में लड़कियों के वर्ग में नीशा ने पहला, पलक ने दूसरा और नीशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों के वर्ग में अजीत ने पहला, अजय ने दूसरा और अमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बेस्ट एथलीट लड़कों में बीए प्रथम के छात्र अजीत व लड़कियों में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा निशा को चुना गया। कार्यक्रम में डॉ प्रदीप कुमार, अमित कुमार, पवन कुमार, सुनील कुमार व डॉ रवीन्द्र कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सभी विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन अमित कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ शम्मी नागपाल, डॉ वलेरिया सेठी, नरेन्द्र कुमार, मंजीत सिंह आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।
दयानंद महाविद्यालय हिसार में दो दिवसीय 70वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिता सम्पन्न

Leave a Reply