अमिताभ बच्चन अस्पताल में हुए भर्ती

मुम्बई, 15 मार्च : 81 साल के बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की तबियत बिगडऩे की वजह से सुबह अस्पताल में भर्ती कराय गया था। एक्टर की एंजियोप्लास्टी सर्जरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज सुबह 6 बजे ही अमिताभ बच्चन को कोकिलबन अस्पताल में एडमिट कराया गया, ताकि उनके दिल की सर्जरी हो सके। सर्जरी में हृदय की मांसपेशियों तक ब्लड सप्लाई करने वाली रक्त वाहिकाओं को खोला जाता है। एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर के मिलते ही फैंस को उनके सेहत की चिंता होने लगी है। शहंशाह के फैंस एक्टर के ठीक हो जाएं दुआ भी मांग रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.