हिसार, 16 मार्च : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा व राज्यसभा में वाल्मीकि समाज को टिकट न देकर ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। एक बयान में उपेक्षित दलित समाजिक परिषद के प्रदेशाध्यक्ष इन्द्र राज धुन्धवाल चुली बागडियान ने कहा कि भाजपा हमेशा दलित समाज की विरोधी रही है, खास तौर पर वाल्मीकि समाज की। भाजपा हर जगह राजनीतिक रूप से वाल्मीकि समाज जिसका उदाहरण भाजपा ने हरियाणा में दोनों लोकसभा सीट से वाल्मीकि समाज की टिकट काट कर दिया है, भाजपा कभी भी दलित हितैषी नहीं रही। उन्होंने कहा कि सिर्फ वाल्मीकि समाज को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने का काम कर रही है। उन्होंने वाल्मीकि समाज का आह्वान किया कि समाज का एक-एक वोट कांग्रेस पार्टी को दें। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा वाल्मीकि समाज व प्रत्येक बिरादरी को सम्मान व हिस्सेदारी देने का काम किया है।
वाल्मीकि समान को टिकट न देना ओछी मानसिकता : इन्द्र राज धुन्धवाल

Leave a Reply