हिसार, 16 मार्च : भिवानी रोहिल्ला स्थित महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज की एन एस एस यूनिट द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आरंभ सभी स्वयंसेविकाओं ने एक साथ सूर्य नमस्कार की गतिविधि में हिस्सा लेकर किया। इसके बाद एन एस एस स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया जिसके अंतर्गत उन्होंने महाविद्यालय में सफाई की व पौधों की क्यारियाँ बनाई। इस अवसर पर महाविद्यालय चेयरमैन भारत भूषण प्रधान ने एन एस एस छात्राओं द्वारा इस शिविर में किए गए कार्यो की सराहना की। महाविद्यालय डायरेक्टर डॉ नीलम प्रभा ने कहा कि एन एस एस के माध्यम से हम निस्वार्थ भाव से किसी की सहायता करना सीखते है। महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शमीम शर्मा ने बताया कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थीयों के व्यक्तित्व और चरित्र के विकास के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए जागरूक करना है। इसके अतिरिक्त एन एस एस प्रभारी श्रीमती ज्योति वर्मा के नेतृत्व में स्वयंसेविकाओं ने बेस्ट आउट आफ वेस्ट और पत्तों द्वारा प्लेट व कटोरी बनाओ प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बेस्ट आउट आफ वेस्ट प्रतियोगिता में बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सुनीता ने द्वितीय स्थान, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नवीना ने तृतीय स्थान व दो छात्राएँ बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा सुमरन व बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रीति ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। पत्तों द्वारा प्लेट व कटोरी बनाओ प्रतियोगिता में बी ए द्वितीय वर्ष की छात्रा अंजलि ने प्रथम स्थान, बी ए तृतीय वर्ष की छात्रा मोनिका ने द्वितीय स्थान व बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा दर्शना ने तृतीय स्थान हासिल किया।
महारानी लक्ष्मीबाई कॉलेज में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन

Leave a Reply