हांसी, 16 मार्च : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह मलिक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी 10 सीट जितने का काम करेगी। मलिक ने कहा कि हरियाणा में पूर्ण बहुमत से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। मलिक ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से संगठित है। कांग्रेस नेता ने कहा कि चुनाव महंगाई, बेरोजगारी और विकास जैसे मुद्दों को लेकर लड़ा जाएगा। कांग्रेस नेता मलिक ने कहा कि सरकारी पोर्टल किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य और मुआवजे से वंचित करने का हथियार बन गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही ऐसे सभी पोर्टल बंद कर दिए जाएंगे, जो गैर जरूरी हैं। प्रेम सिंह मलिक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गो की 6 हजार रुपए पेंशन, गरीब आदमी को 100,100 गज के मुफ्त प्लॉट और दो कमरों का सैट बना कर देगी। मलिक ने कहा कि गरीब आदमी को 300 यूनिट बिजली मुफ्त, 500 रूपए का गैस सिलेंडर व कर्मचारियों के लिए ओल्ड पैंशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह से तंग आ चुकी है और जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
कांग्रेस की सरकार बनने पर बुजुर्गों को दी जाएगी 6 हजार रुपए पेंशन : प्रेम सिंह मलिक

Leave a Reply