हांसी, 16 मार्च : आज डेयरी व्यापरियों की बैठक तिकोना पार्क हांसी के पास स्थित डेयरी मोहल्ला में सरपंच संदीप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें व्यापारियों की हितों के लिए यूनियन बनाने पर चर्चा हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश ठकराल के भाई दीप ठकराल को प्रधान, सरपंच संदीप को सरपरस्त, मोनू ठकराल को उपाध्यक्ष और बलवान जोगी को कोषाध्यक्ष चुना गया। विचार विमर्श करके सबके सुझाव लेकर व्यापारियों को होने वाली समस्याओं को हल करने की रूपरेखा बनाई गई कि इसे रजिस्टर्ड करवाया जाएगा तथा प्रधान का कार्यकाल तीन साल का रखा गया। इस अवसर पर इन चारों की सहमति से रमेश यादव, राजू तेहरी, धर्मवीर कोहली, चीनू बत्रा, संजय यादव, मोहित (काला) मखीजा, कुलदीप जोगी, को कार्यकारिणी सदस्य चुना. पगड़ी एवं फूल-मालाओं से प्रधान का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुरेश सरपंच, दिलबाग चैनत, सतीश मखीजा, ओम प्रकाश चुघ, कृष्ण खुराना, राजा जोगी, विजय कथूरिया, पप्पू जोगी, पप्पू बाग वाले, मोनू बागा, नंदू पंडित, विपिन मेहता, पवन लालपुर, भूषण खुराना, ओमप्रकाश खुराना, सुरेंद्र सुखीजा, बिट्टू नारंग, रंजीत कोली, सतीश जाट, सुरेश सातरोङ, संजय रावल, अजयपाल, मौजिज खुराना, भगत सिंह, विजय गुर्जर, बलजीत कुंभा, राजू सुलचानी, देसराज खुराना, मुकेश सैनी, दलसिहं, होशियारा उमरा, आजाद गादङ, अशोक चूचरा, कुलदीप लीलूराम राजली, इत्यादि उपस्थित थे।
दीप ठकराल बने डेयरी एसोसिएशन के प्रधान

Leave a Reply