हांसी, 18 मार्च : गत दिवस पार्षदों ने विधायक के खिलाफ अपना मोर्चा खोल दिया। पार्षदों ने बैठक कर लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को अपना समर्थन देना है उस पर चर्चा की गई। बैठक में कुछ भाजपा के पार्षद भी मौजूद थे। लेकिन अब वे पार्षद भाजपा के खिलाफ उतर सकते हैं, जिससे हांसी में भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। बैठक के दौरान पार्षदों ने विधायक पर नगर परिषद के कामों में दखलअंदाजी करने का आरोप लगा कर नाराजगी जताई। यह बैठक वार्ड नं 2 के पार्षद हरिराम सैनी के कार्यालय में गुप्त रूप से की गई जिसकी शहर में भनक तक नहीं लगी। बैठक खत्म होने के बाद पार्षदों ने सोशल मीडिया पर फोटो डाल लिखा आज बैठक में लोकसभा चुनाव में किस उम्मीदवार को अपना समर्थन देना है इस पर चर्चा की गई। जिसके बाद शहर में चर्चा का विषय बन गया। बैठक में कुल 15 पार्षद मौजूद थे। 15 पार्षदों के रंगरूप कल विधायक के खिलाफ थे। उनका आरोप था विधायक नगर परिषद में कामों को लेकर काफी दखलअंदाजी करते है जिसके कारण उनके वार्डो के सम्मान रूप से विकास कार्य नही हो सकते। लोकसभा चुनाव में 15 से 20 पार्षद अगर किसी अन्य दल को अपना समर्थन देते है तो आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनावों में हांसी में भाजपा को बड़ा झटका लगेगा। बैठक में पार्षद हरिराम सैनी, पार्षद आशीष पिंकू, पार्षद दुलीचंद, पार्षद कुक्कू सरदार, पार्षद शंटी भूजेजा, पार्षद सुभाष, पार्षद कृष्ण सैनी, पार्षद रमेश सिसोदिया, पार्षद डॉ. राहुल, पार्षद धर्मपाल मजोका, पार्षद प्रतिनिधि अजय सैनी, पार्षद मीनू मुवाल, पार्षद सीमांत चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि राहुल शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि ज्योति कामरा मौजूद थे। पार्षदो ने कहा नगर परिषद में भ्रष्टाचार का सरे आम बोलबाला चल रहा है। उन्होंने कहा नगर परिषद के अधिकारी विधायक के दबाव में काम कर रहे है। साथ ही भ्रष्टाचार खुले रूप से चल रहा है। साथ ही हांसी शहर की राजनीति पर भी चर्चा की गई। पार्षद कृष्ण सैनी ने हांसी नगर परिषद में फर्जी बिल पास करने के भी सवाल उठाए।
नगर परिषद में अधिकारियों की मिली भगत से अनेकों फर्जी बिल पास किए जा रहे है। टैंट, जेसीबी जैसे अनेकों बिल फर्जी बना कर पास किए जा रहे है। जिनकी जांच के लिए अनेकों शिकायते की जा चुकी है फिर भी उन अधिकारियों पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। जब से मुझे पेमेंट अपू्रवल कमेटी का सदस्य बनाया गया है तब से विकास कार्यों के फर्जी पेमेंट होने पर मैने रोक लगाई। विधायक व नगर परिषद के उप-प्रधान द्वारा अधिकारी पर दबाव डालकर बिल पास करवाने की कोशिश की गई। परंतु मैंने कोई भी फर्जी बिल पास नही होने दिए।
-कृष्ण सैनी, भाजपा पार्षद, वार्ड नं. 25
हांसी नगर परिषद के वाइस चेयरमैन की भी जा सकती है कुर्सी
सूत्रों के हवाले से यह भी पता चला है बैठक में वाइस चेयरमैन की कुर्सी गिराने को लेकर भी चर्चा की गई है। जिसके बाद सभी पार्षदों से पूछा गया तो लगभग सभी पार्षदो ने इसपर सहमति जताई। बताया जा रहा है आगामी लोकसभा चुनाव के बाद 18 से 20 पार्षद वाइस चेयरमैन के खिलाफ उतर कर कुर्सी गिरा सकते है। अगर वाइस चेयरमैन की कुर्सी गिर जाती है तो हांसी में भाजपा को बड़ा झटका लगेगा। बता दे वाइस चेयरमैन को सभी पार्षदो द्वारा सर्वसम्मति से बनाया गया था। पिछली हांसी नगर परिषद की बैठक में भी इस बात को उठाया गया था तो उसी दौरान पार्षद नितेश शर्मा ने भी उनपर तंज कसते हुए उन्हें दरबारी घोड़ा कहा गया था।

Leave a Reply