सेंट सोफिया स्कूल में ‘फन वीकÓ का आयोजन

सेंट सोफिया स्कूल में ‘फन वीकÓ का आयोजन

हिसार, 20 मार्च : सैक्टर 15ए स्थित सेंट सोफिया स्कूल में आज से ‘फन वीकÓ की शुरुआत की गई। जिसमें कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न प्रकार की कौषलताओं से अवगत करवाया गया। आज पहले दिन बच्चों को कुषल अध्यापिकाओं ने विभिन्न प्रकार के खेल, कुकिंग, आर्ट एण्ड क्राफट तथा नृत्य की जानकारी दी। कुकिंग की कक्षा में आज का दिन ‘कुकिंग विदाऊट फायरÓ के नाम था जिसमें स्वादिष्ट तथा पौष्टिक ‘मखाना चाटÓ बनाना सिखाया तथा बच्चों को पौष्टिक आहार के महत्व को बताते हुए अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कक्षा नर्सरी से यू.के.जी. के बच्चों को चार्ट से बर्थ डे कैप बनानी सिखाई गई तथा कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को ‘नैपकिनÓ से फूल बनाने सिखाए गए। इस कार्यक्रम की एक खास विशेषता यह है कि इस नि:शुल्क फन वीक में केवल सोफिया स्कूल के बच्चे ही नहीं अपितु किसी भी स्कूल के बच्चे बढ़-चढ़कर भाग ले सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.