श्री श्याम के दर पर श्रद्धा का सैलाब, ग्यारस पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई बाबा की धोक

श्री श्याम के दर पर श्रद्धा का सैलाब, ग्यारस पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई बाबा की धोक

हिसार, 20 मार्च : हारे के सहारे बाबा श्याम का फागुन मेला बुधवार को अपने शिखर पर पहुंच गया। बाबा का बैगलोर से आए विशेष फूलों से श्रंगार किया गया। हजारों की संख्या में श्याम प्रेमियों ने श्री श्याम मंदिर सेक्टर 16/17 में पहुंच बाबा का आशीर्वाद लिया। देर रात्रि तक भक्तों की बाबा के दर्शनार्थ कतार लगी रही। ग्यारस पर बाबा की एक झलक पाने के लिए श्याम भक्त आतुर नजर आ रहे हैं। आसपास के क्षेत्रो से बाबा का निशान लेकर भक्तजन रंग गुलाल उड़ाते मंदिर पहुंचे। श्याम प्रेमियों को बाबा के सुगमता पुर्वक दर्शन हो सके मंदिर कमेटी ने इसकी व्यापक व्यवस्था की है। 21 मार्च को दोपहर बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.