सुनारिया गांव में दिनदहाड़े फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या

रोहतक, 22 मार्च : रोहतक के सुनारिया गांव में दिनदहाड़े कार सवार युवकों ने फाइनेंसर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के पीछे रंजिश मानी जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व आसपास के एरिया में पूछताछ कर हमलावरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक सुनारिया गांव निवासी रवींद्र फाइनेंस का काम करता है। उसने गांव में ही कार्यालय खोल रखा है। दोपहर करीब दो बजे वह अपने कार्यालय में बैठा हुआ था। तभी एक कार आकर रुकी। उसमें से उतरे युवक कार्यालय के अंदर घुसे और रवींद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। एक गोली रवींद्र की आंख के पास, एक गाल व दो कूल्हे में लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.