कर्म कल्याणी संगठन ने मनाया होली मिलन समारोह

कर्म कल्याणी संगठन ने मनाया होली मिलन समारोह

बच्चों में बाटें रंग और स्टेशनरी का सामान

हिसार, 22 मार्च : कर्म कल्याणी संगठन द्वारा शाश्वत पैलेस में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें जगदंबा ज्वेलर्स से नीतू सोनी व उनकी पुत्रवधू जयश्री ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। उन्होंने महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने व आत्मनिर्भर होने की प्रेरणा दी। संगठन की संस्थापिका कोमल राठौड़ ने होली पर सभी को शुभकामनाएं दी और कर्म कल्याणी संगठन द्वारा गरीब बच्चों को कॉपियां, पेन, रंग पिचकारियां और मिठाइयां वितरित की गई। उप प्रधान सीमा भूटानी व मौसमी ने बताया कि रंगों का पर्व होली लोगों को आपस में मिलाने का त्यौहार है। होली समारोह में मीनाक्षी, सविता, संगीता, गीतू, शशि अदीब, सीमा, संजना, गीता, सुनीता, शशि लवलीन, गीतू, रितु, नीता, अर्चना, अंजू, मंजू, स्नेहा, राज, संतोष आदि महिलाएं विशेष रुप से उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.