विपक्षी दलों पर ईडी-सीबीआई का प्रयोग, पार्टी के खाते सील किए : बजरंग गर्ग
हिसार, 22 मार्च : भाजपा सरकार द्वारा विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए ईडी, सीबीआई व सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करने व भाजपा सरकार के इशारे पर कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज करने के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सीनियर प्रवक्ता व जिला कन्वीनर बजरंग गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया व भाजपा सरकार का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए लोकतंत्र की हत्या करने में लगी हुई है। यहां तक कि भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को फ्रीज करके देश की सबसे बड़ी पार्टी को कमजोर करने की नाकाम कोशिश में लगी हुई है। इससे साफ सिद्ध होता है कि भाजपा सरकार डरी हुई है। भाजपा सरकार चुनी हुई सरकार को तोडऩे, विधायक, सांसद व चुने हुए पार्षदों को तोडऩे में अपनी पूरी ताकत लगा रही है। यहां तक की जनता द्वारा चुने हुए मुख्यमंत्री को तोडऩे के लिए उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। जिसके कारण देश व प्रदेश की जनता में भाजपा सरकार के प्रति बड़ी भारी नाराजगी है। बजरंग गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनावी चंदे के नाम पर बड़ी-बड़ी कंपनियों से करोड़ों-अरबों रुपए का चंदा वसूलने का काम किया है। यहां तक की कोरोना के समय जनता मर रही थी मगर भाजपा सरकार ने कोरोना की वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों से करोड़ों रुपए चंदा ले रही थी। बजरंग गर्ग ने कहा कि जनता के सहयोग से केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और हरियाणा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व आईएएस चंद्र प्रकाश, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता धर्मवीर गोयत, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन डॉ राजेंद्र सूरा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता छत्रपाल सोनी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष संतोष जून, शहरी जिला अध्यक्ष स्नेहलता निंबल, पूर्व जिला महासचिव जय सिंह पाली हांसी, प्रदेश प्रवक्ता योगेश सिहाग, हनुमान वर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह रानोलिया, पूर्व चेयरमैन तेलूराम जांगड़ा, पूर्व चेयरमैन सुखबीर डुडी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज राठी, युवा जि़ला अध्यक्ष ग्रामीण सत्येंद्र साहरण, जिला पार्षद प्रतिनिधि मनोज टांक माही, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अमर गुप्ता, बीर सिंह ख्यालिया, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सुनील शर्मा, जे पी ज्याणी, दलजीत पंघाल, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस हरियाणा नरेश मलिक, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव संदीप सिहाग आदि कांग्रेस प्रतिनिधियों ने भारी संख्या में भाग लिया।

Leave a Reply