कहा-हरियाणा सरकार आंख मूंद कर बैठी, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ नहीं हो रही कोई कार्रवाई
हांसी, 22 मार्च : शहीद भगत सिंह संगठन समिति के प्रधान सरदार कृष्ण इलावादी ने प्रैस को जारी ब्यान में कहा कि नगर परिषद हांसी लम्बे समय से भ्रष्टाचार का अड्डा बनी हुई है। जिसमें हाउस टैक्स ब्रांच, तकनीकी ब्रांच, उच्च स्तर के अधिकारी, तकनीकी अधिकारी सभी आपस में साजबाज होकर खुले आम लूट मचा रहे हैं। हरियाणा सरकार को इन भ्रष्टाचार के सम्बन्ध में जितनी भी शिकायतें की जाती हंै उनमें लीपापोती करके उन शिकायतों को दफतर दाखिल करके अधिकारियों व कर्मचारियों को साफ बचा लिया जाता है और कार्यवाही ना होने के कारण अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार की खुली छूट मिली हुई है और ये दबकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं और हरियाणा सरकार आंख मूंद कर बैठी है और इन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही। इस भ्रष्टाचार का मुख्य कारण याशी कम्पनी द्वारा किया गया गलत सर्वे है। उस कम्पनी भी मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए और उससे की गई पेमेन्ट की ब्याज सहित रिकवरी करनी चाहिए और उस पर जुर्माना लगाना चाहिए।
भ्रष्टाचार का एक उदाहरण नगर परिषद हांसी में कल ही देखने को मिला जब नगर परिषद हांसी की हाउस टैक्स ब्रांच का एक कर्मचारी चाय वाले की माफ्र्त रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। उक्त कर्मचारी भ्रष्टाचार की एक छोटी-सी मछली है, जबकि इससे बड़े-बड़े मगरमच्छ नगर परिषद हांसी में सीटों पर विराजमान हैं और वे खुलकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। इस काम में नगर परिषद हांसी के अधिकारी व कर्मचारियों के इलावा बाहर के लोग भी शामिल हैं।
इलावादी ने कहा कि मकान बनाने के लिए जो नक्शे की फाईल आनलाईन लगाई जाते है उसमें भी खुलकर भ्रष्टाचार हो रहा है। नगर परिषद हांसी के तकनीकी शाखा के अधिकारियों इन नक्शा नवीसों से मिली हुए हैं और एक नक्शा आनलाईन करने के नाम पर 10000 रूपए फीस चार्ज की जा रही है।
मैं हरियाणा सरकार से मांग करता हूं कि नगर परिषद हांसी की पिछले 5-6 वर्षों की विकास कार्यों की, हाउस टैक्स ब्रांच में हुए कार्यो की पूरी जांच की जाए और दोषियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जावे।

Leave a Reply