दयानन्द महाविद्यालय, हिसार के अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा ने नेशनल लेवल निबंध लेखन प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

दयानन्द महाविद्यालय, हिसार के अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा ने नेशनल लेवल निबंध लेखन प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

हिसार, 22 मार्च : दयानन्द महाविद्यालय, हिसार के अर्थशास्त्र विभाग की बीए प्रथम वर्ष (इंग्लिश ऑनर्स) की छात्रा रिशा सिहाग ने डीएवी कॉलेज (लाहौर), अम्बाला सिटी के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित नेशनल लेवल निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस नेशनल लेवल निबंध लेखन प्रतियोगिता का विषय ”विकसित भारत/2047ÓÓ था। इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न महाविद्यालयों से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने इस उपलब्धि के लिए छात्रा रिशा सिहाग की प्रशंसा की तथा सम्मानित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में महाविद्यालय के विद्यार्थियों को भविष्य में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए उत्साहित किया। छात्रा की इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय के प्राचार्य ने अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. सुरूचि शर्मा को भी बधाई दी तथा आशा जताई कि भविष्य में भी महाविद्यालय के विद्यार्थी इस प्रकार के आयोजनों में जीत हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. विवेक श्रीवास्तव, डॉ. सुरूचि शर्मा, डॉसुनीता लेगा, प्रो. दीपक शर्मा, प्रो. रीतू चहल, प्रो. बबीता उपस्थित रही। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.