हिसार, 22 मार्च : श्रीकाली माता मंदिर, मौहल्ला रामपुरा के तत्वाधान में होली/फाग पर्व के उपलक्ष्य में 24 मार्च को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रामपुरा मौहल्ला स्थित काली माता मंदिर में होली मिलन सत्संग का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के सेवादार राजेन्द्र पाहवा ने बताया कि सत्संग में कई भजन गायकों के साथ महिला मंडली द्वारा कीर्तन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं में फूलों की होली खेली जाएगी।
Leave a Reply