अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई तिंरगा यात्रा

अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई तिंरगा यात्रा

आज हम जो आजादी की सांस ले रहे हैं वो हमारे शहीदों की बदौलत : नवीन कौशिक

हांसी, 23 मार्च : धरती पुत्र खेल एवं सांस्कृतिक मंच, हरियाणा द्वारा अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य मे संस्था के अध्यक्ष नवीन कौशिक के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ त्रिमूर्ति पार्क मे शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। यात्रा का समापन लाल सड़क स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नवीन कौशिक ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज हम जो आजादी की सांस ले रहे हैं वो हमारे शहीदों की बदौलत ही है। जब एक युवा इस आयु में घर गृहस्थी बसाने की चिंता करता हैं उस आयु में शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव ने मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि हांसी की ऐतिहासिक धरा पर स्थित यह लाल सड़क हमारे शहीदों के खून से रंगी हुई है। इसी सड़क पर 1857 की क्रांति में कू्रर अंग्रेजी शासकों द्वारा हमारे क्रांतिकारियों पर रोड रोलर चलवाया था, लेकिन हमारे क्रांतिकारियों ने उफ तक नहीं की और अपने बलिदान से आजादी की लडाई को और मजबूती प्रदान की। 1857 की देश के स्वतंत्रता संग्राम हमें यहां के अमर शहीद लाला हुकुमचंद जैन, मिर्जा मुनीर बेग और फकीर चंद की शहादत की याद भी दिलाती है, जिन्हें उनके घर के सामने फांसी पर लटका कर उनके धर्म विरुद्ध अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने कहा कि आज की इस यात्रा का माध्यम से हमारे युवाओं को यह बताना भी है हमे किस प्रकार आजादी मिली है और इस आजादी को हमे सहैज कर रखना है। हमे राष्ट्र विरोधी ताकतों का मजबूती से मुकाबला करना है। यात्रा मे रास्ते मे विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा मे युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला। यात्रा मे शहरी के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों की भारी भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी कमलेश गर्ग, धर्मवीर रतेरिया, प्रवीण बंसल, मनजीत जांगडा, तनुज खुराना, हरीश मितल,

डॉ. रमेश नायक, रवि सिंधवानी सरपंच रविन्द्र सैनी, योगेश दलाल, राजेंद्र, रविन्द्र अत्री, मनोज सैनी, संदीप सैनी, विपिन बाबा, दशरथ सरपंच, वीरेंद्र बोरिया संदीप थुराना, जोगेंद्र संदीप कौशिक, सतीश शर्मा, अनूप कौशिक, डॉक्टर सिकंदर, कृष्ण, राजपाल शर्मा, हरिराम, कुलबीर बेनीवाल, परमजीत दलाल, अजय शर्मा, विनोद, रोहताश सिंधु, कपिल गुराना सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.