केन्द्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ कार्यकत्र्ता चुनाव मैदान में कूद जाएं : भारत भूषण मिड्डा

केन्द्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ कार्यकत्र्ता चुनाव मैदान में कूद जाएं : भारत भूषण मिड्डा

भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने पर चेयरमैन मिड्डा का किया गया जोरदार स्वागत

हिसार, 23 मार्च : हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज के नवनियुक्त चेयरमैन भारत भूषण मिड्डा पार्टी कार्यक्रम के चलते भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। यहां पहुंचने चेयरमैन का पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता एडवोकेट प्रवीण जोड़ा भी थे। चेयरमैन भारत भूषण मिड्डा ने इस अवसर पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एग्रो के माध्यम से जिन जरूरतमंद पात्रों को लाभ पहुंचना चाहिए, उनको लाभ देने का पूरा प्रयास किया जाएगा। पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से उन्होंने आह्वान किया कि वे केन्द्र व प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में कूद जाएं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस अवसर पर जिला महामंत्री आशीष जोशी, प्रदेश संयोजक अनिल सैनी, नमो ऐप के प्रदेश संयोजक प्रवीण पोपली, जिला उपाध्यक्ष संजीव रेवड़ी, सचिव डॉ. वैभव बिदानी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता रेड्डू, प्रोमिला पूनिया, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कुलदीप डेलू, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार इंदौरा, मंडल अध्यक्ष लोकेश असीजा, विकास जैन, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय बेनीवाल, डॉ. हेमंत आहूजा, अशोक मग्गू, डॉ. सुरेश, शंकर गोस्वामी, सोनू कांगड़ा, डॉ. लवकेश टुटेजा, अशोक देव, विनोद, प्रवीण देव, विस्तारक योजना सह संयोजक सत्य रावल भादू, हिसार विस्तारक सुशील बाल्यान, हिसार लोकसभा के सभी विस्तारक सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.