कहा-महिलाओं की भागीदारी के लिए महिलाओं को टिकट दी जाए
हिसार, 26 मार्च : हिसार संसदीय सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के लिए प्रजापति समाज ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े से कांग्रेस ओबीसी सैल की प्रदेश उपाध्यक्ष शिल्पा वर्मा को टिकट देने की मांग की है। प्रजापति समाज ने एक बैठक बुलाकर पदाधिकारियों ने विचार मंथन किया। प्रजापति समाज से दर्शन लाल लाडवा, मोहन लाल मिर्जापुर, रामचरण किरमच, दर्शन लाल, गुलाब सिंह, शिवलाल, रमेश कुमार, बाबूराम, महेंद्र सिंह, अशोक कुमार व राजपाल आदि ने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने हमेशा लोकसभा व राज्य सभा में पिछड़ा वर्ग ए के कल्याण के लिए आवाज बुलंद की है। प्रजापति समाज वर्षों से कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए जनसेवा व पार्टी की सेवा करने वाली शिल्पा वर्मा को हिसार संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बनाने की मांग करती है। शिल्पा वर्मा ने कहा कि वर्तमान में महिलाआ की देश में हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भागीदारी है और महिलाएं हर फील्ड में आगे बढ़ रही हैं। कांगे्रस पार्टी ने महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए महिलाओं को टिकट देने में वरीयता दी है।
Leave a Reply