हिसार, 26 मार्च : स्थानीय पारिजात चौक पर फूलों की दुकान में अचानक आग लगी, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया गया। मौके पर आकर दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकतर सामान जलकर राख हो गया था। आग की चपेट में आने से आसपास की दुकानों को दमकल विभाग ने बचा लिया है। फूलों की दुकान के मालिक ने बताया कि उनका लगभग 7 लख रुपए का नुकसान हो गया है। फूलों की दुकान के ऊपर गोदाम था, जिसमें सजावट का कीमती सामान रखा हुआ था। आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वर्णन योग है कि 2 हफ्ते पहले भी पारिजात चौक पर ही शॉर्ट सर्किट से एक दुकान जलकर राख हो गई थी।
पारिजात चौक पर फूलों की दुकान में आग, लाखों रूपए का नुकसान

Leave a Reply