हिसार, 26 मार्च : भामाशाह नगर वैलफेयर सोसाइटी की तरफ से भामाशाह नगर पार्क में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें बागवानी प्रतियोगिता, तंबोला, म्यूजिक चेयर इत्यादि 22 प्रोग्राम किये गए। सोसाइटी के प्रधान सत्यकाम आर्य ने बताया कि लगभग 4 घंटे चले इस कार्यक्रम में 200 से अधिक क्षेत्र निवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सोसाइटी के उपप्रधान प्रवीन झंडू, सचिव रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित गर्ग व सुभाष मित्तल के अलावा जयदेव मित्तल, ईश्वर बिंदल, नरेंद्र जैन, उमेश गुप्ता, रेशमा खरबंदा, अंकित बंसल, सुनील गोयल, पवन मित्तल, सोहन लाल सिंगला, सतीश जैन, सुरेश जिंदल, रवि दलाल आदि भी उपस्थिति रहे।
होली पर भामाशाह नगर पार्क में हुई अनेक प्रतियोगिताएं

Leave a Reply