भाविप विवेकानंद शाखा ने मनाया होली का पर्व, हर्बल गुलाल व फूलों से मनाई होली

भाविप विवेकानंद शाखा ने मनाया होली का पर्व, हर्बल गुलाल व फूलों से मनाई होली

हिसार, 26 मार्च : भारत विकास परिषद विवेकानन्द शाखा हिसार द्वारा होली का त्योहार बड़े हर्ष और उल्लास के साथ रावलवासिया भवन में मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को विशेष हाथरस से मंगवाये गये हर्बल रंग-गुलाल लगाकर व फूलों के साथ होली का त्यौहार मनाया। शाखा सचिव संजीव गोयल ने बताया कि इस मौके पर पीएसटी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष कमलेश गर्ग चुनाव प्रवेक्षक के तौर पर उपस्थिति रहे। पीएसटी में पूर्व की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ऋषिराज बुड़ाकिया अध्यक्ष, संजीव गोयल सचिव, अजय सिंगल वित्त सचिव व रेणु मंगल को महिला अध्यक्ष को 2024-25 के लिए पुन: चुना गया। इस होली कार्यक्रम में डॉ. कमल गुप्ता कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार, गौतम सरदाना पूर्व मेयर नगर निगम हिसार, बजरंग दास गर्ग, राष्ट्रीय अध्यक्ष अग्रोहा विकास ट्रस्ट अग्रोहा, राहुल मित्तल, राजेन्द्र गुप्ता, वीणा गर्ग धर्मपत्नी कमलेश गर्ग व मोनिका सरदाना अतिथि के तोर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। शाखा के लगभग 200 परिवार इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में भगवान कृष्ण-राधा व सुदामा के रूप में कलाकारों द्वारा भजनों पर बहुत सुन्दर प्रस्तुति दी गई। परिषद की ओर से तम्बोला खेल का आयोजन किया गया जिसके विजेताओं को उपहार दिए गए व भोजन की व्यवस्था की गई। लगभग चार घंटे चले इस कार्यक्रम का सभी सदस्यों ने बहुत आनन्द लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.